बिजनेस

Gold-Silver Price Today 25 February 2025: सोना में मामूली तेजी, चांदी में जोरदार गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आपके शहर में आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

सोने का भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। इस बीच मंगलवार को 24 कैरेट सोने का दाम पिछले बंद 86400 रुपये के मुकाबले 86647 रुपये पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी का रेट पिछले बंद 96115 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 95769 रुपये पर आ गया। जैसे-जैसे कीमतें अपडेट होंगी हम आपको जानकारी देते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99986400 रुपये86496 रुपये86647 रुपये
सोना 99586054 रुपये86150 रुपये86300 रुपये
सोना 91679142 रुपये79230 रुपये79369 रुपये
सोना 75064800 रुपये64872 रुपये64985 रुपये
सोना 58550544 रुपये50600 रुपये50689 रुपये
चांदी 99996115 रुपये/किलो95725 रुपये/किलो95769 रुपये

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80710₹88050₹66410
मुंबई में सोना का भाव₹80710₹89050₹66040
दिल्ली में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
कोलकाता में सोना का भाव₹80710₹88050₹66040
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80760₹88100₹66080
जयपुर में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
पटना में सोना का भाव₹80760₹88100₹66080
लखनऊ में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
नोएडा में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
अयोध्या में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80860₹88200₹66160

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

सोना मंगलवार को वायदा कारोबार में 19 रुपये बढ़कर 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से इस कीमती धातु को समर्थन मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 19 रुपये या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 16,655 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा का भाव 0.61 प्रतिशत घटकर 2,933.77 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी का वायदा भाव 411 रुपये बढ़कर 95500 रुपये प्रति किलोग्राम पर

प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 411 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 411 रुपये या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 12,948 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.27 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article