Gold-Silver Rate Today 23 July 2024: बजट वाले दिन लुढ़के सोने के रेट, 3600 रु हुआ सस्ता, चांदी आई 85000 के नीचे

Silver vs Gold Price Today: सोने के दाम 73218 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3616 रु घटकर 69602 रु पर आ गए। वहीं चांदी का रेट 88196 रु के मुकाबले 3277 रु गिरकर 84919 रु पर आ गया। ये गिरावट बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने के कारण आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतों में भारी गिरावट
  • 70000 रु के नीचे आया सोना
  • चांदी भी हुई सस्ती

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 July 2024: मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। उन्होंने बजट में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया। सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। इससे सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोने के दाम 73218 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3616 रु घटकर 69602 रु पर आ गए। वहीं चांदी का रेट 88196 रु के मुकाबले 3277 रु गिरकर 84919 रु पर आ गया। आगे जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।

Silver vs Gold price Today In India

Silver vs Gold price Today In India

ये भी पढ़ें -

End of Feed