बिजनेस

Gold-Silver Price Today 22 January 2025: सोना 80000 के पार, चांदी ने भी दिखाया दम, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 January 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

आज का सोने-चांदी का भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 January 2025: बीते कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच बुधवार को सोने का दाम 79453 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 80194 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट प्रति किलो 90533 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 91248 रुपये किलो पर पहुंच गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

ये भी पढ़ें -

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99979453 रुपये 80142 रुपये 80194 रुपये
सोना 99579135 रुपये 79821 रुपये 79873 रुपये
सोना 91672779 रुपये 73410 रुपये 73458 रुपये
सोना 75059590 रुपये601 60107 रुपये 60146 रुपये
सोना 58546480 रुपये 46883 रुपये 46914 रुपये
चांदी 99990533 रुपये किलो 91167 रुपये किलो 91248 रुपये किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹74490₹81220₹61390
मुंबई में सोना का भाव₹74490₹81220₹60990
दिल्ली में सोना का भाव₹74460₹81370₹61070
कोलकाता में सोना का भाव₹74490₹81220₹60990
अहमदाबाद में सोना का भाव₹74540₹81270₹61030
जयपुर में सोना का भाव₹74650₹81380₹61080
पटना में सोना का भाव₹74550₹81280₹61020
लखनऊ में सोना का भाव₹74650₹81380₹61080
गाजियाबाद में सोना का भाव₹74650₹81380₹61080
नोएडा में सोना का भाव₹74650₹81380₹61080
अयोध्या में सोना का भाव₹74650₹81380₹61080
गुरुग्राम में सोना का भाव₹74650₹81380₹61080
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹74650₹81380₹61080

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article