Gold-Silver Rate Today 22 October 2024: आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी, यहां जानें अपने शहर के रेट

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 October 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मंगलवार के सोना-चांदी रेट
  • 24 कैरेट सोने का भाव
  • सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का): मंगलवार को सोना-चांदी और महंगा हुआ, यह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 78251 रुपए पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले इसके दाम 78214 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमत में भी तेजी रही और यह 98372 रुपए/किलो के भाव पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले चांदी 97,254 रुपए पर थी।

End of Feed