बिजनेस

Gold-Silver Price Today 22 April 2025: 1 लाख के बेहद करीब पहुंचा सोना, चांदी के दाम लुढ़के, जानें अपने शहर के 24K, 22K और 18K का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आइए जानते हैं 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमतों में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

Gold-Silver Price Today 22 April 2025: 1 लाख के बेहद करीब पहुंचा सोना, चांदी के दाम लुढ़के, जानें अपने शहर के 24K, 22K और 18K का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन रूझान लगातार बढ़त की ओर हैं। सोना लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत मंगलवार को पिछले बंद भाव 96670 रुपये के मुकाबले बढ़कर 98484 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 96242 रुपये के मुकाबले घटकर 95607 रुपये किलो रह गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99996670 रुपये99100 रुपये98484 रुपये
सोना 99596282 रुपये98703 रुपये98090 रुपये
सोना 91688550 रुपये91600 रुपये90211 रुपये
सोना 75072503 रुपये75000 रुपये73863 रुपये
सोना 58556552 रुपये58500 रुपये57613 रुपये
चांदी 99996242 रुपये/किलो95900 रुपये/किलो95607 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹92900 ₹101350₹76900
मुंबई में सोना का भाव₹92900 ₹101350₹76010
दिल्ली में सोना का भाव₹93050 ₹101500₹7,6140
कोलकाता में सोना का भाव₹92900 ₹101350₹76010
अहमदाबाद में सोना का भाव₹92950 ₹101400₹76050
जयपुर में सोना का भाव₹93050 ₹101500₹76140
पटना में सोना का भाव₹92950 ₹101400₹76050
लखनऊ में सोना का भाव₹93050 ₹101500₹76140
गाजियाबाद में सोना का भाव₹93050 ₹101500₹76140
नोएडा में सोना का भाव₹93050 ₹101500₹76140
गुरुग्राम में सोना का भाव₹93050 ₹101500₹76140
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹93050 ₹101500₹76140

सोने का वायदा भाव

मजबूत स्थानीय मांग के कारण सोने की वायदा कीमत 2,111 रुपये के भारी उछाल के साथ पहली बार 97,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को लांघ गई। लगातार तीसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रखते हुए, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के शाम के सत्र में सोने के सबसे अधिक कारोबार वाले जून डिलिवरी अनुबंध 2,111 रुपये या 2.22 प्रतिशत बढ़कर 97,365 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छू गया। बाद में, जून अनुबंध 2,022 रुपये या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 97,276 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जिसमें 23,060 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अगस्त अनुबंध की कीमत 2,104 रुपये या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। एमसीएक्स में सोने के अक्टूबर अनुबंध की कीमत 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई, जो 2,617 रुपये या 2.73 प्रतिशत बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जा पहुंचा।

चांदी का वायदा भाव

प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 619 रुपये बढ़कर 95,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध की कीमत 619 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत बढ़कर 95,656 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 14,898 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 32.79 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article