बिजनेस

Gold-Silver Price Today 21 April 2025: सातवें आसमान पर सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक, जानें अपने शहर का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आइए जानते हैं 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमतों में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन रूझान लगातार बढ़त की ओर हैं। सोना लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत सोमवार को पिछले बंद भाव 94910 रुपये के मुकाबले बढ़कर 96670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 95151 रुपये के मुकाबले बढ़कर 96242 रुपये किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99994910 रुपये96587 रुपये96670 रुपये
सोना 99594530 रुपये96200 रुपये96282 रुपये
सोना 91686938 रुपये88474 रुपये88550 रुपये
सोना 75071183 रुपये72440 रुपये72503 रुपये
सोना 58555522 रुपये56503 रुपये56552 रुपये
चांदी 99995151 रुपये/किलो96200 रुपये/किलो96242 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹89440 ₹97570₹74040
मुंबई में सोना का भाव₹89440 ₹97570₹73180
दिल्ली में सोना का भाव₹89590 ₹97720₹73300
कोलकाता में सोना का भाव₹89440 ₹97570₹73180
अहमदाबाद में सोना का भाव₹89490 ₹97620₹73220
जयपुर में सोना का भाव₹89590 ₹97720₹73300
पटना में सोना का भाव₹89490 ₹97620₹73220
लखनऊ में सोना का भाव₹89590 ₹97720₹7,3300
गाजियाबाद में सोना का भाव₹89590₹97720₹7,3300
नोएडा में सोना का भाव₹89590₹97720₹7,3300
गुरुग्राम में सोना का भाव₹89590₹97720₹7,3300
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹89590₹97720₹7,3300

मजबूत वैश्विक मांग के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 70 रुपये बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 70 रुपये बढ़कर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को इसका बंद स्तर 97,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी की कीमतें 1,400 रुपये गिरकर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। पिछले सत्र में चांदी 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 3,357.81 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। बाद में, यह सारा लाभ लुप्त हो गया और यह 3,328.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article