Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 January 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को दोपहर सोने का दाम 79239 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 79345 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का दाम पिछले बंद 90820 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 90200 रुपये किलो पर पहुंच गया। जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।
सोना चांदी के दाम।
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 79239 रुपये | 79383 रुपये | 79345 रुपये |
| सोना 995 | 78922 रुपये | 79065 रुपये | 79027 रुपये |
| सोना 916 | 72583 रुपये | 72715 रुपये | 72680 रुपये |
| सोना 750 | 59429 रुपये | 59537 रुपये | 59509 रुपये |
| सोना 585 | 46355 रुपये | 46439 रुपये | 46417 रुपये |
| चांदी 999 | 90820 रुपये किलो | 90681 रुपये किलो | 90200 रुपये किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹73910 | ₹80630 | ₹60910 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹73910 | ₹80630 | ₹60480 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹73910 | ₹80630 | ₹60480 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹73960 | ₹80680 | ₹60520 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
| पटना में सोना का भाव | ₹73960 | ₹80680 | ₹60520 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹74060 | ₹80780 | ₹60600 |
Gold Price Today: सोना का वायदा भाव
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदों के आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 242 रुपये की गिरावट के साथ 78,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में फरवरी माह में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 242 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,984 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 10,671 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,713.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।
Silver Price Today: चांदी का वायदा भाव
कारोबारियों के सौदा घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 754 रुपये टूटकर 92,049 रुपये प्रति किलोग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीई) में मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 754 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 92,049 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसमें कुल 20,890 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि मुख्य रूप से बाजार में मौजूदा स्तर पर प्रतिभागियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30.65 डॉलर प्रति औंस रही।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
