बिजनेस

Gold-Silver Price Today 1 February 2025: बजट के बाद क्या है सोना-चांदी के रेट, बढ़े या घटे, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 February 2025: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

बजट के दिन सोना-चांदी भाव जानिए

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 February 2025: बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार चढ़ाव जारी है। शक्रवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम पिछले बंद 81303 रुपये के मुकाबले 82086 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट पिछले बंद 92184 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 93533 रुपये/किलो पर पहुंच गया। आज शनिवार है, इस दिन बाजार बंद रहता है, इस वजह से आज के दिन यही भाव रहेगा।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक आज 23 कैरेट के सोने (995) का रेट 81757 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना (916) सोना का रेट 75191 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट सोने (750) का रेट 61565 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट सोने (585) का रेट 48020 रुपये ग्राम है। 24 कैरेट चांदी (999)का रेट 93533 रुपये/किलो है। साथ ही आगे जानिए आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹77300 ₹84330₹63850
मुंबई में सोना का भाव₹77300₹84330₹63250
दिल्ली में सोना का भाव₹77450 ₹84480₹63370
कोलकाता में सोना का भाव₹77300₹84330₹63250
अहमदाबाद में सोना का भाव₹77350 ₹84380₹63290
जयपुर में सोना का भाव₹77450 ₹84480₹63370
पटना में सोना का भाव₹77350 ₹84380₹63290
लखनऊ में सोना का भाव₹77450 ₹84480₹63370
गाजियाबाद में सोना का भाव₹77450₹84480₹63370
नोएडा में सोना का भाव₹77450₹84480₹63370
अयोध्या में सोना का भाव₹77450₹84480₹63370
गुरुग्राम में सोना का भाव₹77450₹84480₹63370
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹77450₹84480₹63370

सोने में गिरावट और चांदी में उछाल के आसार

वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है, जबकि चांदी की कीमतों में उछाल आ सकता है। संसद में शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2024-25 मे यह बात कही गई है। अक्टूबर, 2024 के लिए विश्व बैंक के ‘जिंस बाजार परिदृश्य’ का हवाला देते हुए, आर्थिक समीक्षा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जिंसों की कीमतों में 2025 में 5.1 प्रतिशत और वर्ष 2026 में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है।

अनुमानित गिरावट तेल की कीमतों के कारण है, लेकिन प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी तथा धातुओं एवं कृषि कच्चे माल के लिए स्थिर दृष्टिकोण से यह कम हो गई है। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि कीमती धातुओं में, सोने की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है, जबकि चांदी की कीमतों में उछाल आ सकता है। धातुओं और खनिजों की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है, जिसका मुख्य कारण लौह अयस्क और जस्ता कीमतों में कमी आना है।

इसमें कहा गया कि सामान्य तौर पर, भारत द्वारा आयात की जाने वाली वस्तुओं की कीमतों में गिरावट का रुझान घरेलू महंगाई दर के दृष्टिकोण के लिए सकारात्मक है। इस बीच, आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि अनिश्चितता में वैश्विक वृद्धि ने विदेशी मुद्रा भंडार की संरचना में उतार-चढ़ाव को जन्म दिया है। वर्ष 2024 में सोने की बुलियन होल्डिंग, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अपने उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई है, जो कि मुख्य रूप से उभरते बाजार के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने के संचय से प्रेरित थी। वैश्विक कीमतों में वृद्धि, त्योहारी खर्च से पहले शुरुआती खरीद और सुरक्षित-संपत्तियों की मांग की वजह से सोने के आयात में वृद्धि हुई है।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article