Gold-Silver Price Today 18 April 2025: गुड फ्राइडे पर सोना 95935 के रिकॉर्ड पर, चांदी 1177 रुपये सस्ती! अभी देखें आज का नया रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2025 : गुड फ्राइडे की वजह से आज सोने-चांदी के रेट में नया अपडेट नहीं आया, लेकिन गुरुवार को सोने ने ₹95,935 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, चांदी की कीमत में ₹1,177 की गिरावट आई। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई शहरों में सोने के रेट में मामूली बदलाव देखा गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमत 95,935 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची।
  • चांदी की वायदा कीमत 1,177 रुपये घटकर ₹95,073 प्रति किलो हुई।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज गुड फ्राइडे है। इसलिए रेट के नए अपडेट नहीं आएंगे। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली स्थिरता देखने को मिली। 999 शुद्धता वाला सोना 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि 995 शुद्धता वाला सोना 94,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज हुआ। 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट का सोना 86,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध रहा। वहीं 18 कैरेट यानी 750 शुद्धता वाला सोना 71,183 रुपये और 14 कैरेट यानी 585 शुद्धता वाला सोना 55,522 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज 95,151 रुपये प्रति किलो रहा। चूंकि सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है, इसलिए निवेश या खरीदारी से पहले लेटेस्ट रेट की जांच अवश्य करें।

gold rate, silver rate, bullion market, jewellery market, gold rate today

सोना-चांदी की कीमत।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

End of Feed