बिजनेस

Gold-Silver Price Today 18 April 2025: गुड फ्राइडे पर सोना 95935 के रिकॉर्ड पर, चांदी 1177 रुपये सस्ती! अभी देखें आज का नया रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2025 : गुड फ्राइडे की वजह से आज सोने-चांदी के रेट में नया अपडेट नहीं आया, लेकिन गुरुवार को सोने ने ₹95,935 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, चांदी की कीमत में ₹1,177 की गिरावट आई। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई शहरों में सोने के रेट में मामूली बदलाव देखा गया।

Image

सोना-चांदी की कीमत।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमत 95,935 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची।
  • चांदी की वायदा कीमत 1,177 रुपये घटकर ₹95,073 प्रति किलो हुई।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज गुड फ्राइडे है। इसलिए रेट के नए अपडेट नहीं आएंगे। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली स्थिरता देखने को मिली। 999 शुद्धता वाला सोना 94,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि 995 शुद्धता वाला सोना 94,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज हुआ। 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट का सोना 86,938 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध रहा। वहीं 18 कैरेट यानी 750 शुद्धता वाला सोना 71,183 रुपये और 14 कैरेट यानी 585 शुद्धता वाला सोना 55,522 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव आज 95,151 रुपये प्रति किलो रहा। चूंकि सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है, इसलिए निवेश या खरीदारी से पहले लेटेस्ट रेट की जांच अवश्य करें।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹88160₹96180₹72610
मुंबई में सोना का भाव₹88160₹96180₹72140
दिल्ली में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
कोलकाता में सोना का भाव₹88160₹96180₹72140
अहमदाबाद में सोना का भाव₹88210₹96230₹72180
जयपुर में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
पटना में सोना का भाव₹88210₹96230₹72180
लखनऊ में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
गाजियाबाद में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
नोएडा में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
गुरुग्राम में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260

वायदा बाजार में चांदी 1,177 रुपये सस्ती, कीमत घटी

वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार घटाए जाने से मई डिलीवरी वाली चांदी का भाव 1,177 रुपये या 1.22% गिरकर 95,073 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर इस अनुबंध में कुल 14,998 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और बिकवाली के कारण चांदी की वायदा कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.13% की गिरावट के साथ 32.39 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन तेजी, बना नया रिकॉर्ड

मजबूत हाजिर मांग और सटोरियों की ताजा लिवाली के चलते वायदा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 274 रुपये बढ़कर 95,935 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में यह थोड़ा गिरकर 95,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो 89 रुपये या 0.09% की तेजी को दर्शाता है। इस अनुबंध में कुल 22,403 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, बाजार में नई सौदेबाजी और निवेशकों की सक्रियता से सोने की कीमतों को समर्थन मिला है। इससे पहले बुधवार को सोना 94,781 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया था। वहीं वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 3,371.89 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंचा, हालांकि बाद में यह 3,340.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article