बिजनेस

Gold-Silver Price Today 17 April 2025: नए रिकॉर्ड बना रही सोने की कीमत, फिर दिखा उछाल, जानें अपने शहर का रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। आइए जानते हैं 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमतों में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 17 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन रूझान लगातार बढ़त की ओर हैं। सोना लगातार नया रिकॉर्ड बना रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गुरुवार को पिछले बंद भाव 94579 रुपये के मुकाबले बढ़कर 94910 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 96575 रुपये के मुकाबले घटकर 95151 रुपये किलो हो गई। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी ताजा भाव क्या है नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99994579 रुपये95207 रुपये94910 रुपये
सोना 99594200 रुपये94826 रुपये94530 रुपये
सोना 91686634 रुपये87210 रुपये86938 रुपये
सोना 75070934 रुपये71405 रुपये71183 रुपये
सोना 58555329 रुपये55696 रुपये55522 रुपये
चांदी 99996575 रुपये/किलो95639 रुपये/किलो95151 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹88160 ₹96180₹72610
मुंबई में सोना का भाव₹88160 ₹96180₹72140
दिल्ली में सोना का भाव₹88310 ₹96330₹72260
कोलकाता में सोना का भाव₹88160₹96180₹72140
अहमदाबाद में सोना का भाव₹88210 ₹96230₹72180
जयपुर में सोना का भाव₹88310 ₹96330₹72260
पटना में सोना का भाव₹88210 ₹96230₹72180
लखनऊ में सोना का भाव₹88310 ₹96330₹72260
गाजियाबाद में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
नोएडा में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
गुरुग्राम में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹88310₹96330₹72260

सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर पर

मजबूत हाजिर मांग से सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में सोना 94,781 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।वमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव शुरुआत में 94,781 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में 1,317 रुपये या 1.41 प्रतिशत तेजी के साथ 94,768 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 21,211 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव करीब दो प्रतिशत चढ़कर 3,289.07 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।

वायदा बाजार में चांदी के भाव में तेजी

वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत बुधवार को 362 रुपये चढ़कर 95,136 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 362 रुपये या 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95,136 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 15,818 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 32.48 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article