Gold-Silver Price Today 14 January 2025: मकर संक्राति के दिन लुढ़के सोना-चांदी के रेट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 January 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 14 January 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सोने का दाम घटकर 78308 रुपये प्रति 10 ग्राम से 78028 रुपये हो गया। वहीं चांदी का भाव 89800 रुपये से घटकर 88730 रुपये प्रति किलो हो गया। जैसे-जैसे इसके रेट में बदलाव होंगे हम आपको बताते रहेंगे। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

Gold-Silver Price Today 14 January 2025

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

End of Feed