बिजनेस

Gold-Silver Price Today 12 Feb 2025: लुढ़का सोना, चांदी चमकी, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 2 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

12 फरवरी 2025 सोना-चांदी का रेट।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 February 2025: पिछले कुछ समय से सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस बीच बुधवार को सोने के दाम 85093 रुपये पर आ गए। दोपहर को चांदी का रेट 94400 रुपये प्रति किलो था। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 84845 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 94189 रुपये प्रतिकिलो है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99985481 रुपये85093 रुपये84845
सोना 99585139 रुपये84752 रुपये84505
सोना 91678301 रुपये77945 रुपये77718
सोना 75064111 रुपये63820 रुपये63634
सोना 58550006 रुपये49779 रुपये49634
चांदी 99994170 रुपये/किलो94400 रुपये/किलो94189 रुपये/किलो

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80110₹87390₹66110
मुंबई में सोना का भाव₹80110₹87390₹65000
दिल्ली में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
कोलकाता में सोना का भाव₹80110₹87390₹65000
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
जयपुर में सोना का भाव₹79590₹86810₹65120
पटना में सोना का भाव₹80160₹87440₹65590
लखनऊ में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80110₹87390₹65000
नोएडा में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
अयोध्या में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
गुरुग्राम में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹8026o₹8754o₹65670

वायदा बाजार में सोना-चांदी की कीमत

11 फरवरी को वायदा बाजार में सोने की कीमत रिकॉर्ड 86,360 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल महीने के अनुबंध के दौरान दर्ज की गई। हालांकि, बाद में सोने का भाव 206 रुपये की वृद्धि के साथ 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक संकेतों के बीच न्यूयॉर्क में सोने का भाव 2,968.39 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत में 681 रुपये की गिरावट आई और यह 94,614 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी के मार्च अनुबंध में 0.71 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिसका कारण बाजार में बिकवाली था, जबकि वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 31.98 डॉलर प्रति औंस पर रही।

राष्ट्रीय राजधानी में सोने-चांदी की कीमत

11 फरवरी को सोने में पिछले सात दिनों से चल रही तेजी थम गई और वैश्विक बाजारों में सुस्ती के बीच स्टॉकिस्टों की बिकवाली के कारण सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 88,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये घटकर 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत भी 900 रुपये गिरकर 96,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के बयान और अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर उभरते संकेतों ने सोने की कीमतों में गिरावट को प्रभावित किया। हालांकि, वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 2,933.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछले दिन यह 2,968.39 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article