Today Gold, Silver Price in India (सोना का भाव आज का), 10th April 2024: सोना और चांदी की कीमतें लगातार उफान पर हैं। दोनों फिर नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक सोना और चांदी कीमतों फिर एक नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। शाम में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 71823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई जबकि चांदी थोड़ी बढ़कर 82343 रुपए किलो पर बंद हुई।
जानिए आज क्या है सोना और चांदी का भाव
सोने-चांदी का भाव आज का
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट प्रति 10 ग्राम | दोपहर का रेट प्रति 10 ग्राम | शाम का रेट प्रति 10 ग्राम |
| सोना 999 | 71832 रुपए | 72048 रुपए | 71823 रुपए |
| सोना 995 | 71544 रुपए | 71759 रुपए | 71535 रुपए |
| सोना 916 | 65798 रुपए | 65996 रुपए | 65790 रुपए |
| सोना 750 | 53874 रुपए | 54036 रुपए | 53867 रुपए |
| सोना 585 | 42022 रुपए | 42148 रुपए | 42017 रुपए |
| चांदी 999 | 82100 रुपए किलो | 82468 रुपए किलो | 82343 रुपए |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई | 66,700 | 72,760 | 54,640 |
| मुंबई | 65,750 | 71,730 | 53,800 |
| दिल्ली | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| कोलकाता | 65,750 | 71,730 | 53,800 |
| पटना | 65,800 | 71,780 | 53,840 |
| लखनऊ | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| अयोध्या | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| गाजियाबाद | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| नोएडा | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| गुरुग्राम | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| अहमदाबाद | 65,800 | 71,780 | 53,840 |
| जयपुर | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| चंडीगढ़ | 65,900 | 71,880 | 53,920 |
| भूवनेश्वर | 65,750 | 71,730 | 53,800 |
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतें नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 140 रुपए की तेजी के साथ 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की नयी ऊंचाई पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमत भी 500 रुपए के उछाल के साथ 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी।
सोना (Gold) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 421 रुपये की तेजी के साथ 71,333 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 421 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,333 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 23,624 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,371.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी (Silver) वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 485 रुपये की तेजी के साथ 82,360 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 485 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,360 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 28,786 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 28.10 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
