Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 10 December 2024: सोने की कीमतों में मंगलवार को भी बढ़त देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी जारी रही। पिछले बंद भाव 76692 रुपए के मुकाबले सोना बढ़कर 77175 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी का भाव 91800 रुपये/किलो रुपये के मुकाबले बढ़कर 92810 रुपये/किलो हो गया। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट।
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 999 | 76692 रुपये | 77113 रुपये | 77175 रुपये |
| सोना 995 | 76385 रुपये | 76804 रुपये | 76866 रुपये |
| सोना 916 | 70250 रुपये | 70636 रुपये | 70692 रुपये |
| सोना 750 | 57519 रुपये | 57835 रुपये | 57881 रुपये |
| सोना 585 | 44865 रुपये | 45111 रुपये | 45147 रुपये |
| चांदी 999 | 91800 रुपये/किलो | 92975 रुपये/किलो | 92810 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹ 71310 | ₹ 77790 | ₹ 58860 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹71310 | ₹ 77790 | ₹ 58350 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹ 71310 | ₹ 77790 | ₹ 58350 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹ 71360 | ₹ 77840 | ₹ 58390 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
| पटना में सोना का भाव | ₹ 71360 | ₹ 77840 | ₹ 58390 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹ 71460 | ₹ 77940 | ₹ 58470 |
सोना वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 341 रुपये की तेजी के साथ 76,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2025 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 341 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 12,392 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष (कमोडिटी) राहुल कलंत्री ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,649.83 डॉलर प्रति औंस हो गया।
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 562 रुपये की तेजी के साथ 93,010 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2025 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 562 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 93,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 24,877 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 31.29 डॉलर प्रति औंस हो गयी
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।
