बिजनेस

Gold-Silver Price Today 02 December 2024: सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver and Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 02 December 2024 : ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। यह भी जानिए आज सोना-चांदी का ताजा रेट क्या है।

Image

जानिए आज क्या है सोना-चांदी का रेट (तस्वीर-Canva)

Silver And Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 02 December 2024: बीते सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में उठा-पटक के बाद आज सोमवार को बाजार ओपन होते ही सोने की कीमत में गिरावट हुई। शुक्रवार को 24 कैरेट के सोने के बंद भाव 76740 रुपए मुकाबले गिरकर 76308 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। आज सोना 432 रुपये सस्ता हुआ। वहीं चांदी का भाव 89383 रुपये के मुकाबले गिरकर 88611 रुपये प्रति किलो हो गया। चांदी 772 रुपये सस्ता हुआ। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99976740 रुपये75867 रुपये76308 रुपये
सोना 99576433 रुपये75563 रुपये76002 रुपये
सोना 91670294 रुपये69494 रुपये69898 रुपये
सोना 75057555 रुपये56900 रुपये57231 रुपये
सोना 58544893 रुपये44382 रुपये44640 रुपये
चांदी 99989383 रुपये/किलो88051 रुपये/किलो88611 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹70900₹ 77350₹ 58600
मुंबई में सोना का भाव₹70900₹ 77350₹ 58010
दिल्ली में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
कोलकाता में सोना का भाव₹70900₹ 77350₹ 58010
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 70950₹ 77500₹ 58050
जयपुर में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
पटना में सोना का भाव₹ 70950₹ 78090₹ 58050
लखनऊ में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
नोएडा में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
अयोध्या में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article