बिजनेस

Gold-Silver Price Today 26 February 2025: महाशिवरात्रि के दिन क्या है सोना-चांदी का भाव, जानें अपने शहर का रेट

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 February 2025 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आपके शहर में शिवरात्रि के दिन सोना-चांदी का ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। चूंकि आज बुधवार को महाशिवत्रि की छुट्टी होने की वजह से बाजार बंद रहता है इसलिए आज सोना का भाव वही रहेगा, हो सोमवार को था। सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 24 कैरेट (999) सोने का दाम पिछले बंद 86400 रुपये के मुकाबले बढ़कर 86647 रुपये हो गया। इस तरह 23 कैरेट (995) सोने का भाव 86300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, 22 कैरेट (916) सोने का भाव 79369 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 18 कैरेट (750) सोने का भाव 64985 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 14 कैरेट (585) सोने का भाव 50689 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 96115 रुपये/किलो से घटकर 95769 रुपये प्रति किलो हो गया।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹80760 ₹88100₹66410
मुंबई में सोना का भाव₹80760 ₹88100₹66080
दिल्ली में सोना का भाव₹80910 ₹88250₹66200
कोलकाता में सोना का भाव₹80760 ₹88100₹66080
अहमदाबाद में सोना का भाव₹80810 ₹88150₹66120
जयपुर में सोना का भाव₹80910 ₹88250₹66200
पटना में सोना का भाव₹80810 ₹88150₹66120
लखनऊ में सोना का भाव₹80910 ₹88250₹66200
गाजियाबाद में सोना का भाव₹80910 ₹88250₹66200
नोएडा में सोना का भाव₹80910 ₹88250₹66200
अयोध्या में सोना का भाव₹80910₹88250₹66200
गुरुग्राम में सोना का भाव₹80910₹88250₹66200
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹80910₹88250₹66200

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी

सोना मंगलवार को वायदा कारोबार में 19 रुपये बढ़कर 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों के ताजा सौदे करने से इस कीमती धातु को समर्थन मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 19 रुपये या 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 16,655 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा का भाव 0.61 प्रतिशत घटकर 2,933.77 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी का वायदा भाव 411 रुपये बढ़कर 95500 रुपये प्रति किलोग्राम पर

प्रतिभागियों के सौदे बढ़ाने से मंगलवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 411 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी के लिए चांदी का भाव 411 रुपये या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 12,948 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.27 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article