बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 28 November 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, कितनी हुई बढ़त या गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 November 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 प्रतिशत शुद्ध सोना है। यहां जानिए आज सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है।

Image

यहां सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 November 2024: कई दिनों के लगातार गिरावट के बाद सोने के दामों में बढ़त देखने को मिली। लेकिन चांदी का दाम नीचे फिसला। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को सोने का भाव पिछले बंद 76175 रुपये के मुकाबले घटकर 76287 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव पिछले बंद भाव 88430 रुपये प्रति किलो के मुकाबले गिरकर 87904 रुपये प्रति किलो हो गया। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होगा हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए ताजा भाव और आपके शहर में क्या है रेट।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99976175 रुपये75916 रुपये76287 रुपये
सोना 99575870 रुपये75612 रुपये75981 रुपये
सोना 91669776 रुपये69539 रुपये69879 रुपये
सोना 75057131 रुपये56937 रुपये 57215 रुपये
सोना 58544562 रुपये44411 रुपये 44628 रुपये
चांदी 99988430 रुपये/किलो88898 रुपये/किलो87904 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹70900₹ 77350₹ 58600
मुंबई में सोना का भाव₹7,0930₹ 77350₹ 58010
दिल्ली में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
कोलकाता में सोना का भाव₹70900₹ 77350₹ 58010
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 70950₹ 77400₹ 58050
जयपुर में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
पटना में सोना का भाव₹ 70950₹ 77400₹ 58050
लखनऊ में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
नोएडा में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58050
अयोध्या में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 71050₹ 77500₹ 58130

वायदा कारोबार में सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 141 रुपये की गिरावट के साथ 76,375 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 141 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,375 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 11,730 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,633.73 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वायदा कारोबार में चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 656 रुपये की गिरावट के साथ 87,024 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 656 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87,024 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 9,771 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली होने से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 29.88 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article