बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 27 November 2024: सोना-चांदी में कितनी हुई बढ़त या गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 November 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। जानिए आज सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है।

Image

यहां जानिए आज क्या है सोना चांदी का भाव (तस्वीर-Canva)

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 27 November 2024: बुधवार को सोने के दामों में बढ़त देखने को मिली। मगर चांदी का दाम नीचे फिसला। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को सोने का भाव पिछले बंद 75690 रुपये के मुकाबले बढ़त पाकर 76175 रुपये पर बंद हुआ। वहीं चांदी का भाव पिछले बंद 88463 रुपये/ किलो के मुकाबले 88430 रुपये/ किलो पर आ गया। आगे जानिए अपने शहर का ताजा रेट।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। नीचे ताजा रेट जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99975690 रुपये76143 रुपये76175 रुपये
सोना 99575387 रुपये75838 रुपये75870 रुपये
सोना 91669332 रुपये69747 रुपये69776 रुपये
सोना 75056768 रुपये57107 रुपये57131 रुपये
सोना 58544279 रुपये44544 रुपये44562 रुपये
चांदी 99988463 रुपये/ किलो88898 रुपये/ किलो88430 रुपये/ किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹71050₹ 77240₹ 58700
मुंबई में सोना का भाव₹70800₹ 77240₹ 57930
दिल्ली में सोना का भाव₹ 70950₹ 7,7390₹ 58050
कोलकाता में सोना का भाव₹70800₹ 77240₹ 57930
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 70850₹ 77290₹ 57970
जयपुर में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
पटना में सोना का भाव₹ 70850₹ 77290₹ 57970
लखनऊ में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
नोएडा में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
अयोध्या में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 70950₹ 77390₹ 58050

क्यों कम हुए सोने-चांदी के दाम?

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सप्ताहांत में भू-राजनीतिक तनाव और नहीं बढ़ा, जिसकी वजह से सोने की कीमतों में तेजी कायम नहीं रह पाई। पिछले सप्ताह एमसीएक्स और कॉमेक्स की कीमतों में जोरदार उछाल ने मुनाफावसूली को बढ़ावा दिया, जिससे लंबे सौदों का निपटान हुआ। त्रिवेदी ने कहा कि इस सप्ताह कारोबारी साप्ताहिक बेरोजगारी दावों और फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार करेंगे, जो सोने के लिए आगे की दिशा तय करेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एक्सपर्ट (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में कमजोरी के साथ कारोबार शुरू हुआ और सोमवार को यह 2,700 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया, क्योंकि व्यापारियों ने पिछले सप्ताह लगभग छह प्रतिशत की तेजी के बाद मुनाफावसूली की, जो रूस-यूक्रेन संकट में बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित-निवेश विकल्प की मांग से प्रेरित थी।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article