ET NOW और ET NOW Swadesh पर आज सोना-चांदी पर महा-चर्चा, देखें 4 बजे से 3.30 घंटे का स्पेशल शो

ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW Swadesh 19 अक्टूबर 2026 को ‘Gold Mahakumbh 2026’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के साथ निवेशकों को सोने-चांदी की कीमतों के रुझान समझने का मौका मिलेगा।

सोने और चांदी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए आज एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW Swadesh 19 अक्टूबर 2026 को ‘Gold Mahakumbh 2026’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक प्रसारित होगा। इसमें बुलियन मार्केट के विशेषज्ञ, वित्तीय सलाहकार, निवेश पेशेवर और ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के साथ निवेशकों को सोने-चांदी की कीमतों के रुझान, निवेश के अवसरों और कीमती धातुओं के बाजार से जुड़े अहम पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा।

Gold Mahakumbh 2026

गोल्ड महाकुंभ 2026 स्पेशल कार्यक्रम

सोने-चांदी की कीमतों और निवेश पर होगी चर्चा

Gold Mahakumbh 2026 में सोने की वित्तीय और भावनात्मक अहमियत के साथ इसे सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखने के नजरिए पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ बताएंगे कि महंगाई, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और अन्य व्यापक आर्थिक कारकों का सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ता है।

End of Feed