बिजनेस

Godavari Biorefineries: लिस्टिंग पर गोदावरी बायोरिफाइनरीज ने कराया नुकसान, 11.78% डिस्काउंट पर हुई शुरुआत

Godavari Biorefineries Listing: बुधवार 30 अक्टूबर को गोदावरी बायोरिफाइनरीज की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। लिस्टिंग पर गोदावरी बायोरिफाइनरीज ने नुकसान कराया है। इसकी लिस्टिंग BSE पर 11.78 फीसदी डिस्काउंट (IPO प्राइस के मुकाबले कमजोरी) पर हुई है।

Image

गोदावरी बायोरिफाइनरीज ने कराया नुकसान

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गोदावरी बायोरिफाइनरीज की हुई लिस्टिंग
  • लिस्टिंग पर कराया नुकसान
  • 11.78% डिस्काउंट पर हुई शुरुआत

Godavari Biorefineries Listing: बुधवार 30 अक्टूबर को गोदावरी बायोरिफाइनरीज की शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। लिस्टिंग पर गोदावरी बायोरिफाइनरीज ने नुकसान कराया है। इसकी लिस्टिंग BSE पर 11.78 फीसदी डिस्काउंट (IPO प्राइस के मुकाबले कमजोरी) पर हुई है। आईपीओ में शेयर का प्राइस 352 रु फिक्स हुआ था, जबकि इसकी लिस्टिंग 310.55 रु पर हुई। NSE पर शेयर ने और भी कमजोरी के साथ शुरुआत की है।

ये भी पढ़ें -

NSE पर 12.5 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर गोदावरी बायोरिफाइनरीज आईपीओ इश्यू प्राइस के मुकाबले 12.5 प्रतिशत की छूट के साथ 308 रुपये पर लिस्ट हुई। ग्रे मार्केट गतिविधियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट्स के अनुसार लिस्टिंग से पहले गोदावरी बायोरिफाइनरीज के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) करीब 5 रुपये या लगभग 1.42 प्रतिशत था।

इससे कंपनी के शेयरों की धीमी लिस्टिंग का संकेत मिल रहा था। मगर इसकी लिस्टिंग ही भारी गिरावट के साथ हुई है।

कैसा रहा था IPO

गोदावरी बायोरिफाइनरीज के आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 42 शेयरों की थी, जबकि प्राइस बैंड 334-352 रुपये प्रति शेयर का था। इसके आईपीओ को निवेशकों से सामान्य रेस्पॉन्स मिला और अंतिम दिन तक आईपीओ को 1.83 गुना सब्सक्राइब किया गया।

गोदावरी बायोरिफाइनरीज भारत में इथेनॉल-बेस्ड केमिकल की एक प्रमुख मैन्युफैक्चरर है, जो देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड बायो-रिफाइनरी को ऑपरेट करती है। कंपनी गन्ने को फीडस्टॉक के रूप में उपयोग करते हुए चीनी, इथेनॉल और रसायनों सहित जैव-आधारित उत्पाद बनाती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर की लिस्टिंग की जानकारी दी गई है। शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article