Share Market में आज तूफानी तेजी की उम्मीद, Gift Nifty दे रहा बंपर कमाई के संकेत

Share Market में आज जोरदार तेजी के संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट भी मजबूती दिखाते हुए बंद हुआ। आज गिफ्ट निफ्टी में 370 अंकों का उछाल दर्ज किया गया।

Share Market मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहने के बाद आज, यानी बुधवार 15 अप्रैल को फिर से कारोबार के लिए तैयार है। निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि लंबी छुट्टी और सोमवार की भारी गिरावट के बाद आज बाजार एक शानदार वापसी (Recovery) के मूड में नजर आ रहा है। वैश्विक संकेतों और विदेशी बाजारों में छाई हरियाली को देखते हुए दलाल स्ट्रीट पर आज निवेशकों के चेहरे खिल सकते हैं। आज यानि बुधवार को Gift Nifty मजबूती के साथ खुलने के संकेत दे रहा है

Share Market

सोमवार की वो गिरावट और बाजार का हाल

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में काफी मायूसी देखी गई थी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता बेनतीजा खत्म होने की खबरों ने बाजार का सेंटिमेंट बिगाड़ दिया था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के डर से हर तरफ बिकवाली (Selling) का माहौल था। निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 208 अंक टूटकर 23,842 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। ऑटो, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर को सबसे ज्यादा चोट पहुंची थी। लेकिन आज का नजारा कुछ अलग होने वाला है।

End of Feed