अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग, खाना ऑर्डर करने, मूवी देखने और रोजमर्रा के खर्चों पर बचत करना चाहते हैं तो खुश हो जाइए। एसबीआई का नया क्रेडिट कार्ड आपके लिए ही लाया गया है। हम यहां Eternal SBI Credit Card की बात कर रहे हैं। SBI का यह क्रेडिट कार्ड खासतौर पर Zomato, Blinkit और District जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने वालों के लिए ही लाया गया है। इसमें कैशबैक, इंस्टेंट डिस्काउंट और मूवी टिकट पर ऑफर जैसे फायदे मिलते हैं। आइए जल्दी से इस नए एसबीआई क्रेडिट कार्ड की फीस, बेनिफिट्स और शर्तों पर एक नजर डाल लेते हैं-
एसबीआई ने लॉन्च किया एक नया क्रेडिट कार्ड, मिलेंग तगड़े फायदे
Eternal SBI Credit Card की फीस कितनी है?
Eternal SBI Credit Card की जॉइनिंग एनुअल फीस 499 रुपये + GST है। दूसरे साल से सालाना रिन्यूअल फीस भी 499 रुपये प्लस GST देनी होगी। हालांकि, अगर आप एक साल में इस कार्ड से 2 लाख रुपये या उससे अधिक खर्च करते हैं, तो रिन्यूअल फीस माफ हो सकती है। इसके अलावा, ऐड-ऑन कार्ड के लिए सालाना फीस नहीं है।
Zomato और Blinkit पर मिलेंगे तगड़े फायदे
इस कार्ड का बेनिफिट ऑनलाइन फूड ऑर्डर और शॉपिंग पर मिलता है। कार्ड एक्टिवेट करने पर 6 महीने की कॉम्प्लिमेंट्री जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप जैसे वेलकम बेनिफिट्स मिलते हैं। कार्डधारकों को Zomato, District और Blinkit की चुनिंदा खरीदारी पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। Blinkit की अन्य कैटेगरी पर 5% इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी मिलता है। इन ऑफर्स पर एक संयुक्त मासिक सीमा लागू है, जिसके तहत कुल डिस्काउंट 2,000 रुपये तक हो सकता है।
चुनिंदा ब्रांड पर 5% तक कैशबैक
Eternal SBI Credit Card से खर्च करने पर चुनिंदा पार्टनर ब्रांड्स के साथ 5% तक कैशबैक मिल सकता है। इनमें Apollo, ixigo, Uber और Urban Company शामिल हैं। इन पार्टनर्स पर मिलने वाले कैशबैक की मासिक सीमा 1,000 रुपये है। अन्य पात्र खर्चों पर 1% कैशबैक मिलता है। कैशबैक कार्ड के मासिक स्टेटमेंट में क्रेडिट किया जाता है। हालांकि, कुछ ट्रांजैक्शन और खर्च की कैटेगरी पर अलग नियम लागू हो सकते हैं।
मूवी टिकट पर भी बचत
अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो District ऐप पर हर महीने Buy 1 Get 1 मूवी टिकट ऑफर का फायदा मिल सकता है। इसके तहत दो टिकट एक साथ खरीदने पर दूसरे टिकट पर 200 रुपये तक की छूट मिलती है। यह ऑफर प्रति कार्डधारक महीने में एक बार उपलब्ध है।
फ्यूल और अन्य सुविधाएं
कार्ड से 500 से 4,000 रुपये के बीच फ्यूल ट्रांजैक्शन पर 1% फ्यूल सरचार्ज की छूट मिल सकती है। इसकी अधिकतम सीमा प्रति स्टेटमेंट साइकिल 200 रुपये है। इसके अलावा, कार्ड में कॉन्टैक्टलेस पेमेंट, खरीदारी को EMI में बदलने, ATM से नकदी निकालने और बिल भुगतान जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Eternal SBI Credit Card के लिए SBI Card की आधिकारिक वेबसाइट या ILA चैटबॉट के जरिए आवेदन किया जा सकता है।
