बिजनेस

Gensol Engineering Share : जेनसोल शेयर 10 दिनों में 40 फीसदी टूटा, जानें गिरावट की 4 बड़ी वजह

Gensol Engineering के शेयरों में लगातार 10 दिनों से गिरावट जारी है। प्रमोटरों ने 2.3% हिस्सेदारी बेच दी, जिससे शेयर 40% तक गिर चुका है। रेटिंग डाउनग्रेड और टर्म लोन भुगतान में देरी भी इस गिरावट के पीछे अहम कारण हैं।

Image

Gensol के शेयरों में गिरावट के कारण

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • Gensol के शेयर 10 दिनों में 58% तक टूट चुके हैं।
  • प्रमोटरों की हिस्सेदारी बिक्री
  • रेटिंग डाउनग्रेड और जांच

Gensol Engineering के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार, 10 मार्च को स्टॉक में फिर गिरावट देखने को मिली, क्योंकि प्रमोटरों ने कंपनी में अपनी 2.3% हिस्सेदारी बेच दी। इस डील के तहत करीब 9 लाख शेयरों की बिक्री हुई। हालांकि, प्रमोटर अभी भी कंपनी में 59.70% हिस्सेदारी रखते हैं।

शेयरों में लगातार 10वें दिन गिरावट

Gensol के शेयर सोमवार को 2.14% की गिरावट के साथ खुले और इंट्राडे में 4.32% तक गिरकर ₹308 प्रति शेयर तक पहुंच गए। यह स्टॉक अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹307.25 के करीब पहुंच चुका है।

10 दिनों में 58% तक टूटा शेयर

पिछले 10 दिनों से Gensol के शेयर लगातार गिर रहे हैं और इस अवधि में कुल 58% की गिरावट आ चुकी है। कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह टर्म लोन सर्विसिंग में देरी, रेटिंग में गिरावट और कथित 'डेटा फॉल्सिफिकेशन' के आरोप बताए जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों से इनकार किया है और जांच की बात कही है।

Gensol के शेयरों में गिरावट की बड़ी वजह

  • प्रमोटरों द्वारा 2.3% हिस्सेदारी बेचना
  • टर्म लोन भुगतान में देरी
  • रेटिंग एजेंसियों द्वारा डाउनग्रेड
  • कथित डेटा हेरफेर के आरोप (जिसकी जांच जारी)
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article