Gensol Engineering: नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में एक प्रमुख जेनसोल इंजीनियरिंग (Gensol Engineering) ने एक बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी के अनुसार, प्रमोटर अनमोल सिंह जग्गी द्वारा बेचे गए 2,15,000 शेयर कुल प्रमोटर हिस्सेदारी का 1 फीसदी से भी कम है। कंप्रमोटर द्वारा रणनीतिक हिस्सेदारी बिक्री के बाद कंपनी ने मंगलवार को निवेशकों को अपने मजबूत वित्तीय मूल सिद्धांतों और दीर्घकालिक विकास की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह बिक्री "केवल गिरवी रखे गए शेयरों की मात्रा को कम करने के उद्देश्य से की गई है। इससे कंपनी की वित्तीय स्थिरता मजबूत होगी। प्रमोटर के गिरवी रखे गए शेयरों में कमी आएगी, जिससे कंपनी के "प्लेज-फ्री" होने के टारगेट पूरा हो पाएगा।
Gensol Engineering के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी ने कहा, "मेरी हिस्सेदारी का एक छोटा हिस्सा बेचने का फैसला जेनसोल को एक प्लेज-फ्री कंपनी बनाने में मदद करेगा है। गिरवी रखे गए शेयर मुख्य रूप से हमारी EV लीजिंग बिजनेस और लोन अगेंस्ट शेयर के लिए कॉलेट्रेरल (Collateral) के रूप में उपयोग किए गए थे। इस बिक्री से प्राप्त पूरी राशि गिरवी रखे शेयरों को कम करने में खर्च की जा रही है। हम अपने विकास योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध हैं और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन को लेकर आश्वस्त हैं।"
967.98 करोड़ रुपये का EPC कॉन्ट्रैक्ट मिला
हाल ही में Gensol Engineering को गुजरात के खावड़ा RE पावर पार्क में 245 मेगावाट सौर पीवी (Solar PV) परियोजना के विकास के लिए 967.98 करोड़ रुपये का EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस अनुबंध में तीन वर्षों की व्यापक संचालन और रखरखाव सेवाएँ शामिल हैं।
Gensol Engineering के शेयरों का प्रदर्शन
मंगलवार को Gensol Engineering के शेयर 4 फीसदी गिरकर NSE पर 543 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, दीर्घकालिक रूप से देखें तो इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। पिछले 1 वर्ष में शेयर 57 फीसदी गिरा। लेकिन 2 वर्षों में 70 फीसदी का रिटर्न दिया है। 3 वर्षों में 520 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया। 5 वर्षों में 2523 फीसदी का गजब का रिटर्न मिला। BSE वेबसाइट के अनुसार, 18 फरवरी तक Gensol Engineering का मार्केट कैप (Market Capitalisation) 2,067.14 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
