Gensol Engineering का 600 करोड़ रुपये का फंडरेज प्लान, 1:10 अनुपात में शेयर स्प्लिट की घोषणा

Gensol Engineering: Gensol Engineering ने 600 करोड़ रुपये जुटाने और 1:10 शेयर स्प्लिट की घोषणा की है। इस फैसले का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करना और निवेशकों का भरोसा जीतना है। हालांकि, स्टॉक बाजार में अभी कंपनी के शेयर दबाव में हैं।

Gensol Engineering: कर्ज में दबी EPC कंपनी Gensol Engineering ने 600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इस फैसले को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मंजूरी दी है, जिससे कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। ये 400 करोड़ रुपये विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (FCCBs) जारी करके जुटाए जाएंगे। वहीं 200 करोड़ रुपये प्रोमोटरों को वारंट जारी कर जुटाए जाएंगे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "यह कदम टिकाऊ विकास, कर्ज में कमी और स्टेकहोल्डर्स के लिए अधिकतम मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

Gensol Engineering

लोन-इक्विटी अनुपात में होगा सुधार

वर्तमान में, Gensol Engineering का कुल कर्ज 1,146 करोड़ रुपये और रिजर्व 589 करोड़ रुपये है, जिससे ऋण-इक्विटी अनुपात 1.95 हो जाता है। 600 करोड़ रुपये के फंडरेज के बाद, रिजर्व 1,200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। 615 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति बिक्री के साथ, कंपनी का कुल कर्ज घटकर 530 करोड़ रुपये हो सकता है। इन सभी उपायों के बाद, ऋण-इक्विटी अनुपात 0.44 तक सुधारने की संभावना है।

End of Feed