भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 15 अप्रैल को जब खुलेगा, तब Gensol Engineering का शेयर चर्चा में रहेगा। कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों को 1:10 के अनुपात में विभाजित (Stock Split) करने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग में बताया कि 12 अप्रैल 2025 को आयोजित Extraordinary General Meeting (EGM) में यह प्रस्ताव रखा गया। इसके तहत ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर को ₹1 के फेस वैल्यू में विभाजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
इसके साथ ही प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों को प्राथमिक आधार (Preferential Basis) पर सिक्योरिटीज़ जारी करने का भी विशेष प्रस्ताव बैठक में रखा गया। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इन प्रस्तावों की अंतिम स्वीकृति अभी Scrutinizer की रिपोर्ट पर निर्भर है, जिसकी प्रतीक्षा की जा रही है।
निवेशकों की नजरें टिकीं
Gensol Engineering का शेयर हाल के दिनों में भारी गिरावट के दौर से गुज़रा है। फरवरी की शुरुआत में जहां यह शेयर ₹740 के करीब था, वहीं अब यह ₹133.20 तक लुढ़क चुका है। शुक्रवार को BSE पर यह 5% लोअर सर्किट के साथ बंद हुआ। NSE पर भी यह ₹132.66 पर लोअर सर्किट में बंद हुआ।
EPC क्षेत्र में बढ़त
कंपनी ने हाल ही में झारखंड के धनबाद जिले के पंचेत क्षेत्र में एक ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट ₹40 करोड़ के EPC अनुबंध के तहत बनाया गया है। जटिल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद इस प्रोजेक्ट की सफलता कंपनी की डिज़ाइन और इंजीनियरिंग क्षमताओं को दर्शाती है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
