बिजनेस

GPF पर मिलेगा 7.1% का ब्याज, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 11, 2023, 08:15 AM IST

General Provident Fund Interest Rate: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज तय कर दी है। अब अप्रैल से जून 2023 तिमाही की ब्याज दर 7.1% होगी। ये लगातार 13वीं तिमाही है जब सरकारी कर्मचारियों के पीएफ कॉर्पस की दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

Image

सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड (GPF) पर ब्याज तय कर दिया है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • GPF राज्य रेलवे पीएफ के लिए भी होती हैं लागू
  • भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को GPF मिलता है

General Provident Fund Interest Rate: सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड पर ब्याज तय कर दी है। अब अप्रैल से जून 2023 तिमाही की ब्याज दर 7.1% होगी। ये लगातार 13वीं तिमाही है जब सरकारी कर्मचारियों के पीएफ कॉर्पस की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने 10 अप्रैल को जीपीएफ बचत पर इस तिमाही की ब्याज दर को नोटिफाई कर दिया है। ये पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) के लगभग बराबर है। GPF की ब्याज दरें अन्य समान्य भविष्य निधि जैसे राज्य रेलवे पीएफ के लिए भी लागू होता है। सशस्त्र बल कर्मचारियों के PF, डिफेंस सर्विस अधिकारियों का पीएफ और भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों को GPF मिलता है।

पीएफ खाताधारकों के लिए ब्याज बढ़ने का हो चुका है ऐलान

हाल ही में पीएफ खाताधारकों के लिए भी केंद्रीय न्यास बोर्ड (CBT) ने 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। जो कि करीब तीन साल बाद उन्हें बढ़ी हुई ब्याज दरों का तोहफा है। सूत्रों के अनुसार इसके पहले 2021-22 के लिए ईपीएफ खाताधारकों को 8.10 फीसदी ब्याज मिल रहा था।

2018-19 से लगातार घट रही थी ब्याज दरें

EPF पर ब्याज दरों का ट्रेंड देखा जाय तो यह साल 2018-19 से लगातार घट रही थीं। उस वक्त ब्याज दरें 8.65 फीसदी के स्तर पर थीं। जो 2021-22 तक आकर 8.1 फीसदी पर आ गई। केंद्रीय न्यास बोर्ड (CBT) ने 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। सोमवार (27 मार्च) को शुरू हुई मीटिंग के बाद केंद्रीय न्यास बोर्ड (CBT) ने 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article