सरकारी टेंडरों में कार्टेल का खेल! HP India पर 138.85 करोड़ का जुर्माना, 21 रीसैलर्स भी फंसे

HP India Penalty: CCI ने GeM टेंडर में कार्टेल और कवर बिडिंग के आरोप में HP India पर 138.85 करोड़ रुपये और 21 रीसैलर्स पर 3.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

HP India Penalty : सरकारी खरीद के लिए इस्तेमाल होने वाले गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस यानी GeM के टेंडरों में कथित तौर पर कार्टेल बनाकर प्रतिस्पर्धा प्रभावित करने के मामले में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी CCI ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने दो अलग-अलग मामलों में HP India पर कुल 138.85 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं, कंपनी के 21 रीसैलर्स पर कुल करीब 3.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। CCI ने संबंधित कंपनियों और उनके अधिकारियों को प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश भी दिया है।

HP India penalty, GeM Tender Cartel Case, CCI action, Competition Commission of India, GeM tender cartel,

HP India पर जुर्माना

दो मामलों में हुई है बड़ी कार्रवाई

पहला मामला पर्सनल सिस्टम प्रोडक्ट्स की बिक्री और सप्लाई से जुड़ा है। इसमें HP India पर 126.87 करोड़ रुपये और उसके पांच रीसैलर्स पर सामूहिक रूप से करीब 1.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। CCI के मुताबिक, इस मामले में HP India और पांच रीसैलर्स के बीच कार्टेलाइजेशन पाया गया। दूसरा मामला प्रिंटर हार्डवेयर के साथ इस्तेमाल होने वाले टोनर, कार्ट्रिज और अन्य कंज्यूमेबल्स की सप्लाई से जुड़ा है। इस मामले में HP India पर 11.98 करोड़ रुपये और उसके 16 रीसैलर्स पर सामूहिक रूप से करीब 2.30 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

End of Feed