बिजनेस

GDA ने लॉन्च की रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम, कल से ऑनलाइन आवेदन का मौका, जानें पूरी जानकारी

GDA Plot Scheme: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) 14 साल बाद प्लॉट स्कीम लॉन्च की है। 25 फरवरी से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आइए इस स्कीम के बारे में आपको विस्तृत जानकारी देते हैं।

Image

प्लॉट खरीदने का मौका

GDA Plot Scheme: अगर आप Delhi-NCR में रहते हैं और घर बनाने के लिए रेजिडेंशियल प्लॉट ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम लॉन्च की है। आपको बता दें कि करीब 14 साल बाद जीडीए ‘नंदग्राम भूखण्डीय योजना’ लॉन्च की है। इस स्कीम में इच्छुक आवेदक कल यानी 25 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 15 मार्च तक इस स्कीम में आवदेन किया जा सकता है। जीडीए की ओर से दी गई जानकारी के अनसुार,

यह योजना गाजियाबाद के खसरा संख्या 96 व 97, ग्राम नूरनगर क्षेत्र में स्थित नंदग्राम आवासीय योजना के अंतर्गत 77 आवासीय भूखंडों के आवंटन के लिए है। इच्छुक आवेदक janhit.upda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लॉटरी के जरिये होगा सफल आवेदकों का चयन

इस प्लॉट स्कीम में आवेदन करने वाले आवेदकों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। ई-लॉटरी विवरण नीचे देखें—

  • ड्रा पंजीकरण संख्या: UPRERAPRJ932839/02/2026
  • ई-लॉटरी की तिथि: 25 मार्च 2026
  • स्थान: हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद
  • समय: प्रातः 11:30 बजे
  • भूखंडों का वर्गीकरण व मूल्य

स्कीम में कुल 77 भूखंड चार श्रेणियों में उपलब्ध हैं:

  • टाइप-A: 18 भूखंड (121 से 222 वर्गमीटर)
  • टाइप-B: 8 भूखंड (91 से 120 वर्गमीटर)
  • टाइप-C: 28 भूखंड (61 से 90 वर्गमीटर)
  • टाइप-D: 23 भूखंड (60 वर्गमीटर तक)

पेमेंट की जानकारी:

रजिस्ट्रेशन के समय: भूखंड की कुल कीमत का 10% जमा करना होगा।

(आरक्षित वर्ग के लिए सिर्फ 5% देना होगा।)

बाकी पैसा: बची हुई रकम 10% सालाना ब्याज के साथ 8 तिमाही (हर 3 महीने) किस्तों में चुकानी होगी।

कब मिलेगा कब्जा?

पूरा भुगतान करने और रजिस्ट्री होने के बाद 36 महीने (3 साल) के अंदर प्लॉट का कब्जा दे दिया जाएगा।

सभी श्रेणियों के भूखंडों की दर ₹79,000 प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। यह योजना उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है जो गाजियाबाद में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं। सीमित संख्या में उपलब्ध भूखंडों के कारण इच्छुक आवेदकों को समय सीमा के भीतर आवेदन करना आवश्यक है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट का कहना है कि निवेश के लिहाज से भी यह प्लॉट स्कीम बेस्ट है। इसकी वजह यह है कि यहां से रैपिड रेल, मेट्रो और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे तक पहुंचना आसान है। इसलिए इस स्कीम को बेस्ट लोकेशन का फायदा मिलेगा जो आने वाले समय में इसकी कीमत तेजी से बढ़ाने का काम करेगा।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article