अडानी अमीरों की लिस्ट में टॉप-25 से बाहर,अब इतनी रह गई दौलत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 10:40 AM IST

Gautam Adani Out From Top 25 in the List of Billionaires: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-25 से भी बाहर हो गए हैं। 23 फरवरी को सुबह उनकी दौलत 42.7 अरब डॉलर रह गई है।

Gautam Adani Out From Top 25 in the List of Billionaires:अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। बृहस्पतिवार को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-25 से भी बाहर हो गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह 9.50 बजे की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार अडानी 42.7 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ 29 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार अडानी इस साल अब तक 77.9 अरब डॉलर की वेल्थ गंवा चुके हैं।

gautam adani

गौतम अडानी

नहीं थम रहा है गिरावट का सिलसिला

24 जनवरी को हिंडन बर्ग रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के स्टॉक में गिरावट का सिलसिला नहीं थम रहा है। जिसका असर उनकी दौलत और अरबरतियों की रैकिंग में दिख रहा है। वेल्थ में लगातार गिरावट से अडानी के पास एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज भी छिन गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की इस लिस्ट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी 81.5 अरब डॉलर की दौलत के साथ दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में 12 वें स्थान पर कायम हैं। इस साल उनकी दौलत में अभी तक (23 फरवरी) 5.65 अरब डॉलर की दौलत में गिरावट आई है।

End of Feed