Gautam Adani:गौतम अडानी अरबपतियों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर,अब इतनी रह गई दौलत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 11:33 AM IST

Gautam Adani Out From Top 20 Lists of Billionaires: अडानी समूह के स्टॉक में लगातार गिरावट जारी है। जिसका असर उनकी दौलत और अरबरतियों की रैकिंग पर दिख रहा है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं।

Gautam Adani Out From Top 20 Lists of Billionaires:अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी अब दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की लिस्ट में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। सुबह 11 बजे की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार अडानी 61.3 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ 21 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार अडानी इस साल अब तक 59.2 अरब डॉलर की वेल्थ गंवा चुके हैं।

gautam adani

गौतम अडानी

लगातार कम हो रही है दौलत

24 जनवरी को हिंडन बर्ग रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के स्टॉक में लगातार गिरावट जारी है। जिसका असर उनकी दौलत और अरबरतियों की रैकिंग पर दिख रहा है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लगातार नीचे खिसकते जा रहे हैं। वेल्थ में लगातार गिरावट से अडानी के पास एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज भी छिन गया है। और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी 80.3 अरब डॉलर की दौलत के साथ दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में 12 वें स्थान पर हैं।

End of Feed