Fitch Ratings On Adani Group:अडानी समूह में लगातार गिरावट के बीच रेटिंग एजेंसी फिच की तरफ से बड़ा बयान आया है। फिच के अनुसार कि शार्ट सेलर हिंडनबर्ग के रिपोर्ट का अडानी समूह की कंपनियों के रेटिंग्स और उनके सिक्योरिटिज पर फिलहाल कोई असर नहीं होने की संभवाना है। जिसकी उसने पहले से रेटिंग दे रखी है. इसके अलावा रेटिंग एजेंसी ने कहा कि है कंपनी के कैश फ्लो को लेकर उसके अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं आया है। फिच रेटिंग्स के इस बयान से अडानी समूह को फिलहाल राहत मिल सकती है।
शेयर बाजार में आई तेजी
फिच की रिपोर्ट के आने का असर अडानी पोर्ट के शेयर्स की कीमतों में तेजी के रूप में दिखा है। इसका अससर Sensex में भी तेजी के रूप में दिखा है। सेंसेक्स में भी शु्क्रवार 3 बजे के करीब 800 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिला।
रहेगी नजर
हालांकि फिच ने कहा है कि वो अडानी समूह के उन कंपनियों पर करीब से मॉनिटरिंग करता रहेगा जिसे उसने रेटिंग दी हुई है। रेटिंग एजेंसी ने इस समय अडानी समूह की 8 कंपनियों को रेटिंग दी हुई है। इसके पहले रेटिंग एजेंसी क्रिसिल भी कह चुकी है कि वो अडानी समूह को दी गई सभी रेटिंग्स पर लगातार नजर बनाये हुए है।
वहीं मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा है कि वह अडानी समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य में आई बड़ी गिरावट के मद्देनजर इन कंपनियों के पास नकदी की स्थिति समेत उनकी वित्तीय मजबूती का आकलन कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
