Gautam Adani:अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एक बार फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की लेटेस्ट रैकिंग के अनुसार अडाणी की नेटवर्थ 101 अरब डॉलर पहुंच गई है। और अब वह दुनिया के 12 वें नंबर के अमीर बन गए हैं। उनके आगे मुकेश अंबानी हैं, जो 108 अरब डॉलर के साथ 11 वें नंबर पर है। साल 2024 अडाणी के लिए बेहद अच्छा साबित हो रहा है इस साल उनकी दौलत अब तक 16.4 अरब डॉलर बढ़ी है। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद इस क्लब में लौटने में गौतम अडाणी को करीब एक साल का समय लगा है।
अडाणी की बढ़ी दौलत
हिंडनबर्ग ने लगाए थे स्टॉक मैनिपुलेशन के आरोप
24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर स्टॉक मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए थे। जिसके बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। और एक महीने में अडाणी की नेटवर्थ 80 अरब डॉलर से ज्यादा गिरकर यह 37.7 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी।हालांकि, ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। केस की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटर SEBI को भी जांच करने के लिए कहा था।
इस साल 16.4 अरब डॉलर की तेजी
साल 2024 गौतम अडाणी के लिए बेहतरीन रहा है। इस साल गौतम अडाणी की नेटवर्थ में 16.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। हालांकि अभी भी वह अपने पीक से लगभग 50 अरब डॉलर नीचे है। एक वक्त अडाणी की नेटवर्थ 150 अरब डॉलर पहुंच गई थी और वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए थे। ताजा रैकिंग में 205 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी
वहीं 205 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। मस्क के बाद 196 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस दूसरे और 186 बिलियन डॉलर की वेल्थ के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
