Gautam Adani Net Worth and Wealth: भारत के सबसे धनी और नामचीन व्यापारियों में से एक बन चुके गौतम अडानी की संपत्ति में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद तेजी से गिरावट आई है। शेयर मार्केट में बीते कुछ दिन में अडानी ग्रुप के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली और इसके चलते कंपनी ने हजारों करोड़ की वैल्यू गंवा दी है हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अडानी ग्रुप की ओर से 300 से 400 पेज का डॉक्यूमेंट जारी करते हुए अपना पक्ष रखा गया लेकिन इसके बावजूद तेजी से अडानी ग्रुप की संपत्ति में गिरावट देखने को मिल रही है।
गौतम अडानी
बीते दिनों कुछ समय तक गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे लेकिन दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों में इस स्थान पर वह ज्यादा देर तक नहीं रह सके और अब वह टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर हो चुके हैं। अब दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी का स्थान दूसरे नंबर से 11वें स्थान पर आ चुका है हालांकि वह अब भी भारत के सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं।
अहमदाबाद के 60 वर्षीय व्यापारी की संपत्ति अब 84.4 बिलियन डॉलर है, और अरबपतियों की लिस्ट में बीते कुछ महीनों में आया यह सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। बीते साल 2022 में अडानी सबसे ज्यादा संपत्ति कमाने वाले व्यक्ति थे और उनकी वेल्थ में 40 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था। अब ऐसा लग रहा है कि बीते साल कमाई सारी संपत्ति भारतीय व्यापारी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गंवा दी है।
भारत के सबसे धनी लोगों में गौतम अडानी पहले स्थान पर बने हुए हैं क्योंकि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी फिलहाल 12वें स्थान पर हैं लेकिन जिस तरह अडानी ग्रुप की संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है, उससे ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह भारत में भी अपने टॉप पोजीशन को गंवा सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
