बिजनेस

Garud Construction: गरुड़ कंस्ट्रक्शन को मिला 1,087 करोड़ रुपये का ठेका, गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र

Gorakhpur Development Authority: गरुड़ कंस्ट्रक्शन को गोरखपुर विकास प्राधिकरण से 1,087 करोड़ रुपये का ठेका मिला। 24 लाख वर्गफुट में बनेगा 5,000 सीटों वाला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र।

Image

प्रतीकात्मक फोटो।

Photo : iStock

Gorakhpur Development Authority: गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से ₹1,087.34 करोड़ का ठेका मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के तहत 24 लाख वर्गफुट क्षेत्र में अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का निर्माण करेगी।

रामगढ़ झील के पास बनेगा आधुनिक सम्मेलन केंद्र

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र गोरखपुर के रामगढ़ झील चंपा देवी पार्क के पास बनाया जाएगा। इस केंद्र में 5,000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी और इसे उच्चतम तकनीक और सुविधाओं के साथ डिजाइन किया जाएगा।

कंपनी की ऑर्डर बुक को मिलेगा 2,830 करोड़ का योगदान

कंपनी के बयान के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से गरुड़ कंस्ट्रक्शन की ऑर्डर बुक में ₹2,830 करोड़ का योगदान होगा। इससे कंपनी की बाजार स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।

MD प्रवीण कुमार अग्रवाल का बयान

गरुड़ कंस्ट्रक्शन के प्रबंध निदेशक और चेयरमैन प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा, “हमारी मौजूदा ऑर्डर बुक और टर्नकी समाधान देने की विशेषज्ञता के साथ, यह प्रोजेक्ट भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में हमारी भूमिका को और महत्वपूर्ण बनाएगा।”

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन केंद्र होगा, जो न केवल क्षेत्रीय विकास में योगदान देगा बल्कि उत्तर प्रदेश की पहचान को भी बढ़ावा देगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article