बिजनेस

G-20 Summit 2023: अमेरिका-चीन-भारत में हर साल कितना कमाते हैं लोग, जानें 20 देशों में कौन सबसे आगे

G-20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का अहम उद्देश्य देश की जीडीपी को बढ़ाना और एक मजबूत अर्थव्यवस्था का रास्ता साफ करना है। शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में होने वाला है और इसमें कई सरकारी अधिकारी भी हिस्सा लेंगे जो जरूरी डेटा पेश करेंगे।

Image

जीडीपी देशों की जीडीपी कितनी है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 9 और 10 सितंबर को जी20 समिट होगा आयोजित
  • जीडीपी बढ़ाना और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाना है मकसद
  • ग्लोबल जीडीपी में जी20 का 80 फीसदी योगदान

G-20 Summit 2023: दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit 2023) 9 और 10 सितंबर, 2023 को होने वाला है। इस शिखर सम्मेलन में अतिथि देशों के साथ जी20 सदस्य देश चौतरफा आर्थिक सुधारों के बारे में चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के समापन पर जी20 लीडर्स की एक घोषणा सामने आएगी, जिसमें इन देशों के मंत्रिस्तरीय और वर्किंग ग्रुप की बैठकों के दौरान जो हुई और सहमति बनी, उनकी जानकारी दी जाएगी। जी20 में भारत समेत 19 देशों के साथ यूरोपीय यूनियन शामिल है। यह समूह ग्लोबल जीडीपी में 80 फीसदी योगदान देता है। आगे जानिए इन प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी साइज कितना है।

कौन-कौन से देश हैं शामिल

जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, रिपब्लिक ऑफ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के अलावा यूरोपीय यूनियन भी शामिल हैं। ध्यान रहे कि जर्मनी, फ्रांस और इटली यूरोपीयन यूनियन का भी हिस्सा हैं।

बड़े देशों की कितनी है जीडीपी

  • अमेरिका : 25462 अरब डॉलर
  • चीन : 17963 अरब डॉलर
  • जापान : 4231 अरब डॉलर
  • जर्मनी : 4072 अरब डॉलर
  • भारत : 3385 अरब डॉलर
  • यूनाइटेड किंगडम : 3070 अरब डॉलर
  • फ्रांस : 2782 अरब डॉलर
  • रूस : 2240 अरब डॉलर
  • कनाडा : 2139 अरब डॉलर
  • इटली : 2010 अरब डॉलर
  • ब्राजील : 1920.09 अरब डॉलर
  • सऊदी अरब : 1108 अरब डॉलर

कितनी है सालाना आय (Per Capita Income)

  • अमेरिका : 80030 डॉलर
  • कनाडा : 52720 डॉलर
  • जर्मनी : 51380 डॉलर
  • यूनाइटेड किंगडम : 46370 डॉलर
  • फ्रांस : 44410 डॉलर
  • इटली : 36810 डॉलर
  • जापान : 35390 डॉलर
  • सऊदी अरब : 29920 डॉलर
  • रूस : 14400 डॉलर
  • चीन : 13720 डॉलर
  • ब्राजील : 9670 डॉलर
  • भारत : 2600 डॉलर

क्या हैं जी20 के उद्देश्य

जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का अहम उद्देश्य देश की जीडीपी को बढ़ाना और एक मजबूत अर्थव्यवस्था का रास्ता साफ करना है। शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में होने वाला है और इसमें कई सरकारी अधिकारी भी हिस्सा लेंगे जो जरूरी डेटा पेश करेंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article