'हमारे रिश्ते का आज ऐतिहासिक दिन, पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करेगा यह समझौता', ब्रिटेन के साथ FTA के बाद बोले PM मोदी

भारत-यूके के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा, 'हम दोनों जानते हैं कि यह यूके का यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद का सबसे बड़ा और आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण व्यापार समझौता है। मैं यह कह सकता हूं कि यह भारत द्वारा किया गया सबसे व्यापक समझौता है।

PM Modi in Britain : ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि यह समझौता दोनों देशों के रिश्ते में ऐतिहासिक अहमियत रखता है। यह ब्रिटेन और भारत के आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त मार्ग प्रशस्त करेगा। पीएम ने कहा कि भारत और ब्रिटेन स्वभाविक सहयोगी हैं। यह समझौता व्यापार और कारोबार में एक नया अध्याय जोड़ रहा है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन करने के लिए ब्रिटेन को धन्यवाद भी दिया।

pm modi

भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता। तस्वीर-PTI

आतंकवाद पर दोहरे मापदंडों की कोई जगह नहीं-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और उनकी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह नहीं है। इस पर हमारी समान राय है। हम इस बात से भी सहमत हैं कि चरमपंथी विचारधारा वाले तत्वों को लोकतांत्रिक आज़ादी का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। जो लोग लोकतंत्र की स्वतंत्रताओं का दुरुपयोग करके खुद लोकतंत्र को ही कमजोर करते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। आर्थिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के विषय में, हमारी एजेंसियां समन्वय और सहयोग के साथ काम करेंगी।'

End of Feed