ETNow.in Business Conclave & Awards 2025-West Edition: ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2025 वेस्ट एडिशन 24 जुलाई को मुंबई में आयोजित हो रहा है। यह आयोजन भारत के $7 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के विजन में पश्चिमी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करेगा। इस साल का थीम है – Where Business Meets Technology। यह खास आयोजन उन परिवर्तनशील व्यक्तित्वों को सम्मानित करेगा जो इनोवेशन, रणनीतिक विकास और समावेशी नेतृत्व के जरिए देश की प्रगति में योगदान दे रहे हैं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाम 4 बजे से किया जाएगा।
भारत 2030 तक $7 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2025 वेस्ट एडिशन इस परिवर्तन यात्रा का जश्न मनाने और उसे आगे बढ़ाने के लिए एक अहम मंच बना है।
कार्यक्रम में नीति-निर्माता, उद्यमी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स एक साथ आएंगे, और खासतौर पर महाराष्ट्र जैसे राज्यों की रणनीतिक भूमिका पर चर्चा होगी, जो अकेले भारत के GDP में लगभग 13% का योगदान देता है।
मुख्य अतिथि के रूप में मत्स्य और बंदरगाह विकास विभाग मंत्री नीतेश नारायण राणे और विशिष्ट अतिथि योगेश कदम, गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री, इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
यह आयोजन उन व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करेगा जो इनोवेशन, साहसिक सोच और समावेशी नेतृत्व के साथ भारत की आर्थिक कहानी को नया आकार दे रहे हैं।
इसे 24 जुलाई शाम 4 बजे से लाइव देखना न भूलें!
