मेड इन इंडिया से ग्लोबल इंडिया तक, भारतीय कंपनियां लिख रहीं सफलता की नई कहानी: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ सिर्फ लेबल नहीं बल्कि गुणवत्ता, भरोसे और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। भारतीय उद्यमी वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया की पहचान मजबूत कर रहे हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि ’मेड इन इंडिया’ केवल किसी उत्पाद पर लगा लेबल नहीं, बल्कि यह गुणवत्ता के प्रति भारत की प्रतिष्ठा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता केवल कंपनियों के प्रदर्शन का पैमाना नहीं, बल्कि देश के प्रति एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।

Piyush Goyal

‘मेड इन इंडिया’ अब सिर्फ लेबल नहीं, दुनिया में भरोसे और गुणवत्ता की पहचान: पीयूष गोयल/photo-x/Piyush Goyal

ब्रांड इंडिया की ग्लोबल छवि

पीटीआई-भाषा के मुताबिक गोयल ने लंदन में 27 जून को आयोजित एक कारोबारी सत्र में तमिलनाडु के अंबूर स्थित फ्लोरेंस शू कंपनी के संस्थापक अकील अहमद पनारूना की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय उद्यमी विश्वस्तरीय विनिर्माण के जरिए ’ब्रांड इंडिया’ की छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।

End of Feed