विदेशी निवेशकों का बदला मूड, 4 माह बाद जुलाई में अबतक बाजार में डाले इतने हजार करोड़

विदेशी निवेशकों ने एक बार फिर बाजार में निवेश करना शुरू कर दिया है। यह शेयरों में पैसा लगाने वाले के लिए अच्छी खबर है।

शेयर बाजार निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। विदेशी निवेशकों ने एक बार फिर भारतीय बाजार की ओर रुख किया है। करीब 4 महीने बाद जुलाई में बिकवाली रोकर निवेश शुरू किया है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (CDSL) के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने लगातार चार महीने तक बिकवाली करने के बाद जुलाई में अबतक भारतीय शेयरों में 15,157 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध निवेश किया है। बेहतर होते घरेलू व्यापक आर्थिक संकेतकों, रुपये की स्थिरता और वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की बढ़ती धारणा से यह रुझान देखने को मिला है।

FPI investment

विदेशी निवेशकों की वापसी

अप्रैल, मई और जून में की थी बड़ी बिकवाली

इससे पहले जून में एफपीआई ने 49,340 करोड़ रुपये, मई में 32,963 करोड़ रुपये, अप्रैल में 60,847 करोड़ रुपये और मार्च में 1.17 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। इस बिकवाली के दौर से पहले फरवरी में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। हालांकि, जुलाई में एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध निवेश किया है, लेकिन वर्ष 2026 में अब तक एफपीआई भारतीय शेयरों से कुल 2.60 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई 1.66 लाख करोड़ रुपये की निकासी से काफी अधिक है।

End of Feed