बिजनेस

FD पर मिल रहा 8.1% तक का ब्याज, पैसा लगाने से पहले चेक करें बैंकों की लिस्ट

बैंक एफडी गारंटीड रिटर्न का सबसे बढ़िया जरिया है। आप निवेश कर मैच्योरिटी पर तय रकम पा सकते हैं।

Image

बैंक एफडी

Best Bank for FD: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आम निवेशकों के बीच सबसे अधिक पॉपलुर है। अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को पसंद नहीं करते हैं और निवेश पर गारंटीड रिटर्न चाहते हैं तो बैंक एफडी एक बेस्ट है। अब सवाल उठता है कि कहां निवेश करें कि आपको ज्यादा रिटर्न मिले? अगर आप थोड़ा जोखिम ले सकते हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर रुख कर सकते हैं। सरकारी और प्राइवेट बैंक के मुकाबले आपको स्मॉल फाइनेंस बैंक में ज्यादा ब्याज मिल सकता है। कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जमाकर्ताओं को 8.1 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं, जो बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों की तुलना में काफी ज्यादा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक में ज्यादा ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक कुछ खास FD के लिए आम ग्राहकों को 8.1 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है। इसकी तुलना में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ़ इंडिया जैसे बड़े सरकारी बैंक 6.45 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत के बीच दरें दे रहे हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों पर एक नजर

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 30 महीने की डिपॉजिट पर 8.1% ब्याज दे रहा है, जबकि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 666 दिनों की अवधि के लिए यही दर दे रहा है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% तक ब्याज दे रहे हैं, जबकि उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक और स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक भी चुनिंदा अवधियों के लिए अच्छी दरें दे रहे हैं।

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में, बंधन बैंक सबसे ज्यादा 7.45% की दर दे रहा है, इसके बाद IDFC फर्स्ट बैंक 7.35%, यस बैंक 7.25% और RBL बैंक 7.2% की दर दे रहे हैं। HDFC बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक लगभग 6.5% की अधिकतम दरें दे रहे हैं। नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) में, श्रीराम फाइनेंस 7.5 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है, जबकि महिंद्रा फाइनेंस और बजाज फाइनेंस क्रमशः 7.45 प्रतिशत और 7.4 प्रतिशत तक का ब्याज है।

सरकारी बैंक में कम ब्याज

देशभर के निवेशकों के बीच सरकारी बैंक अब भी पहली पसंद बने हुए हैं, लेकिन ब्याज दरों के मामले में ये प्राइवेट बैंकों और स्मॉल फाइनेंस बैंकों से पीछे हैं।

सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे ज्यादा 6.75% की दर दे रहा है। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया 6.7% के साथ है, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक 6.6% की दर दे रहे हैं, जबकि SBI 6.45% तक की दर दे रहा है।

इन बातों का खास ख्याल रखें

अगर आप एफडी कराने की तैयारी में हैं तो ब्याज दर के साथ उस बैंक की साख, टर्म एंड कंडीशन आदि पर जरूर ध्यान दें। अगर आप 5 लाख रुपये की एफडी कराने की सोच रहे हैं तो एक की जगह 2 या 3 एफडी करें। ऐसा करने से आपको बाद में पैसा की जरूरत पर आसानी होगी।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article