बिजनेस

फॉक्सकॉन ने तेलंगाना में बढ़ाया निवेश, एप्पल सप्लायर अब 15 की बजाय 55 करोड़ डॉलर करेगा इन्वेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2023, 11:31 PM IST

Foxconn increases investment in Telangana: फिट होंग टेंग लिमिटेड (फॉक्सकॉन) के निदेशक मंडल ने तेलंगाना में 40 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है।

Image

फॉक्सकॉन

Photo : iStock

Foxconn increases investment in Telangana: फिट होंग टेंग लिमिटेड (फॉक्सकॉन) के निदेशक मंडल ने तेलंगाना में 40 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी है। फॉक्सकॉन इंडिया के प्रतिनिधि वी ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। कंपनी पहले ही भारत में 15 करोड़ डॉलर के निवेश को मंजूरी दे चुकी है। इस तरह उसका कुल प्रस्तावित निवेश बढ़कर 55 करोड़ डॉलर हो गया है। ताईवान की फॉक्सकॉन एप्पल की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता है।

40 करोड़ डॉलर का पूंजी निवेश करने का प्रस्ताव

फॉक्सकॉन ने शुक्रवार को हांगकांग शेयर बाजार को बताया, ''फिट सिंगापुर ने चांग यी इंटरकनेक्ट टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को 40 करोड़ डॉलर का पूंजी निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।'' इस कंपनी की 99.99 प्रतिशत पूंजी हिस्सेदारी फिट सिंगापुर के पास है। वी ली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, ''हम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, तेलंगाना! 40 करोड़ डॉलर की एक और खेप आ रही है।''

15 करोड़ डॉलर हुआ ज्यादा

वी ली की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री के टी रामा राव ने शनिवार को ट्वीट किया कि नया निवेश प्रस्ताव पहले से ही प्रतिबद्ध 15 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त है। रामाराव ने एक्स पर ट्वीट किया, ''फॉक्सकॉन ग्रुप के साथ हमारी दोस्ती दृढ़ बनी हुई है। हम सभी आपसी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहे हैं। कुल 55 करोड़ डॉलर (पिछले 15 करोड़ डॉलर को जोड़कर) के निवेश के साथ, फिट तेलंगाना में अपने वादों को पूरा करने के लिए तैयार है। यह एक बार फिर तेलंगाना की गति को साबित करता है।''

भाषा इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article