विदेशी निवेशकों ने मई में स्टॉक मार्केट से 33,000 करोड़ निकाले, जानें जून में क्या करेंगे?

विदेशी निवेशकों का मूड सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार वो अपना पैसा बाजार से निकाल रहे हैं। इससे भारतीय बाजार संभल नहीं पा रहा है।

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों के निकासी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मई महीने में 32,963 करोड़ रुपये की निकासी की है। कंपनियों के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजों, रुपये में लगातार गिरावट और अन्य वैश्विक बाजारों में बेहतर अवसरों के कारण विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में निवेश घटाया है।

FII Selling

विदेशी निवेशक

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाजार से कुल 2.25 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं। यह राशि पूरे 2025 में हुई 1.66 लाख करोड़ रुपये की निकासी से भी अधिक है।

End of Feed