विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी, अप्रैल के 10 दिन में शेयर बाजार से 48,213 करोड़ निकाले, जानें क्यों?

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक पैसा निकालना बंद नहीं कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों ने इस महीने में अबतक 48 हजार करोड़ से अधिक की निकासी की है।

FPI Outflow: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार से अप्रैल महीने में भी अपनी बिकवाली जारी रखी है। अमेरिका—ईरान युद्ध के चलते पैदा हुए आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने अप्रैल के पहले 10 दिन में ही 48,213 करोड़ (करीब 5.14 अरब डॉलर) के शेयर बेचे हैं। इससे पहले मार्च में एफपीआई ने रिकॉर्ड 1.17 लाख करोड़ की निकासी की थी, जो अब तक का निकासी का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है। हालांकि, फरवरी में उन्होंने 22,615 करोड़ का निवेश किया था, जो पिछले 17 माह का उच्चस्तर है।

FPI Selling

विदेशी निवेशक

एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक विदेशी निवेशकों की कुल निकासी बढ़कर 1.8 लाख करोड़ से अधिक हो चुकी है। केवल अप्रैल में ही 10 तारीख तक उन्होंने 48,213 करोड़ निकाले हैं।

End of Feed