शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच, विदेशी निवेशकों ने सितंबर में मार्केट से निकाले 7945 करोड़

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) लगातार बिकवाली का दबाव बना रहे हैं। सितंबर 2025 में अब तक उन्होंने करीब 7,945 करोड़ रुपये की निकासी की है। इससे पहले अगस्त और जुलाई में भी भारी बिकवाली देखी गई थी। वैश्विक अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनाव और ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव के बीच एफपीआई का मूड भारतीय इक्विटी मार्केट पर सीधा असर डाल रहा है।

वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के कारण विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 7,945 करोड़ रुपये निकाले हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये की भारी निकासी के बाद, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा 2025 में शेयरों से अबतक कुल 1.38 लाख करोड़ रुपये की निकासी की गई है।

Foreign Investors

सितंबर में इतनी की निकासी

आगे की संभावनाओं पर, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और अमेरिका से आने वाले वृहद आर्थिक आंकड़े और शुल्क वार्ता में प्रगति, अगले सप्ताह एफपीआई प्रवाह को प्रभावित करेगी। हालांकि, एफपीआई सितंबर में भी बिकवाल बने हुए हैं। 19 सितंबर तक उन्होंने शेयरों से कुल 7,945 करोड़ रुपये की निकासी की है। हालांकि, उनकी कुल बिकवाली कम हुई है। वास्तव में, पिछले सप्ताह में, वे कुछ समय के लिए शुद्ध खरीदार बन गए, जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत अंक की कटौती की, तो उन्होंने 900 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

End of Feed