Most Powerful Indian Women: ये हैं भारत की सबसे ताकतवर महिलाएं, लिस्ट में दो अरबपति शामिल

Forbes List Of Most Powerful Women For 2023: फोर्ब्स ने 2023 के लिए दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चार भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्ब्स ने जारी की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट
  • लिस्ट में 4 भारतीय शामिल
  • निर्मला सीतारमण हैं भारत की सबसे पावरफुल महिला

Forbes List Of Most Powerful Women For 2023: बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स (Forbes) ने 2023 के लिए दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चार भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। ये लिस्ट और उसमें रैंक निर्धारित करने के लिए फोर्ब्स के चार पैमाने थे, जिनमें पैसा, मीडिया, प्रभाव और प्रभाव का क्षेत्र शामिल हैं।

Forbes List Of Most Powerful Women For 2023

फोर्ब्स की 2023 की सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट

भारत की 4 सबसे पावरफुल महिलाओं में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के अलावा आईटी कंपनी एचसीएल टेक की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra), सरकारी कंपनी सेल (SAIL) की चेयरपर्सन सोमा मंडल (Soma Mondal) और दवा कंपनी बायोकॉन (Biocon) की फाउंडर किरण मजूमदार-शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) शामिल हैं।

End of Feed