Forbes Billionaires List 2026: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों और उद्योगपतियों की नई लिस्ट जारी हो चुकी है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक 9 सितंबर 2026 तक वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। इस ताजा बदलाव के बाद दुनिया के टॉप 7 सबसे अमीर लोगों की कुल नेट वर्थ बढ़कर करीब 3 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में दुनिया भर के दिग्गज टेक इनोवेटर्स और बिजनेस लीडर्स का दबदबा कायम है। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान के रूप में टॉप स्थान पर बरकरार हैं, जबकि जेफ बेजोस, लैरी पेज, मार्क जुकरबर्ग जैसे दिग्गजों ने भी टॉप-7 में अपनी मजबूत जगह बनाई है।
टॉप अरबपतियों की लिस्ट: एलन मस्क का दुनिया भर में दबदबा कायम (तस्वीर-X)
1. एलन मस्क - 942 अरब डॉलर
फोर्ब्स की 9 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 942 अरब डॉलर आंकी गई है। अगस्त महीने के दौरान मस्क की प्रमुख कंपनियों स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिसका सीधा सकारात्मक असर उनकी कुल संपत्ति पर पड़ा। सिर्फ एक महीने के भीतर उनकी नेट वर्थ में करीब 200 अरब डॉलर की भारी बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले जून 2026 में मस्क ने एक नया इतिहास रचते हुए कुछ समय के लिए दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने का गौरव भी हासिल किया था।
2. लैरी पेज - 277.9 अरब डॉलर
दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन 'गूगल' के सह-संस्थापक लैरी पेज 257 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ इस वैश्विक लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि अगस्त का महीना उनके वित्तीय पोर्टफोलियो के लिए बहुत बेहतर नहीं रहा और इस दौरान उनकी संपत्ति में करीब 15 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि लैरी पेज ने वर्ष 1998 में अपने साथी सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर गूगल की नींव रखी थी।
3. माइकल डेल - 267.7 अरब डॉलर
वैश्विक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी और हार्डवेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डेल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और प्रमुख माइकल डेल इस लिस्ट में 5वें स्थान पर आ गए हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 267.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। अगस्त के महीने में डेल की नेट वर्थ में करीब 12 अरब डॉलर की उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। अपने कॉलेज के दिनों से ही कंप्यूटर असेंबलिंग का बिजनेस शुरू करने वाले माइकल डेल आज डेल टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और सीईओ के रूप में कंपनी की सफलता की अगुवाई कर रहे हैं।
4. जेफ बेजोस - 265 अरब डॉलर
ई-कॉमर्स और टेक दिग्गज कंपनी 'अमेजन' के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 265 अरब डॉलर है। अगस्त के दौरान बेजोस की संपत्ति में भी करीब 10 अरब डॉलर की कमी देखी गई। इससे पहले जुलाई में शेयर बाजार के अनुकूल प्रदर्शन के चलते जेफ बेजोस ने गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन को पछाड़ते हुए वैश्विक अमीरों की रैंकिंग में तीसरा स्थान अपने नाम किया था।
5. सर्गेई ब्रिन - 255.7 अरब डॉलर
गूगल के एक और सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति फिलहाल करीब 255.7 अरब डॉलर है। बीते महीने यानी अगस्त के दौरान उनकी संपत्ति में भी 13 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। सर्गेई ब्रिन ने 1998 में लैरी पेज के साथ मिलकर इंटरनेट सर्च की दुनिया में क्रांति लाने वाले प्लेटफॉर्म गूगल की स्थापना की थी। वह वर्तमान में गूगल की पैरेंट कंपनी 'अल्फाबेट' के बोर्ड में शामिल हैं और इसके सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारकों में से एक हैं।
6. मार्क जुकरबर्ग - 210.9 अरब डॉलर
सोशल मीडिया जायंट 'मेटा' (Meta) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग दुनिया के 5 सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार जुकरबर्ग की कुल संपत्ति करीब 210.9 अरब डॉलर आंकी गई है। अगस्त के दौरान कंपनी के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत उनकी संपत्ति में करीब 6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। जुकरबर्ग ने वर्ष 2004 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अपने दोस्तों के साथ मिलकर 'फेसबुक' की शुरुआत की थी। बाद में इस कंपनी का पुनर्गठन करके इसका नाम 'मेटा' कर दिया गया, जिसके तहत आज इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे दुनिया के सबसे बड़े सोशल प्लेटफॉर्म संचालित होते हैं।
7. लैरी एलिसन - 208.8 अरब डॉलर
डेटाबेस और क्लाउड सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल (Oracle) के सह-संस्थापक लैरी एलिसन फोर्ब्स की ताजा सूची में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी कुल संपत्ति वर्तमान में करीब 208.8 अरब डॉलर है। अगस्त महीने में ओरेकल के बिजनेस में हुई भारी वृद्धि के कारण एलिसन की नेट वर्थ में करीब 25 अरब डॉलर का बड़ा उछाल आया था। यह बढ़ोतरी टॉप-7 अरबपतियों में एलन मस्क के बाद दूसरी सबसे बड़ी मासिक बढ़त रही। लैरी एलिसन ने 1977 में ओरेकल की स्थापना करके एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर उद्योग को एक नया मार्ग दिखाया था।
