बिजनेस

Flipkart IPO: फ्लिपकार्ट की IPO लाने की तैयारी, पैसा रखें तैयार, जान लीजिए कब मिलेगा निवेश का मौका

Flipkart IPO: फ्लिपकार्ट का आईपीओ 2025 में शेयर बाजार में एंट्री करने की योजना बना रही लगभग बारह न्यू-जेन कंपनियों के ग्रुप में से पहला होगा। यह जोमैटो, नाइका और स्विगी समेत विभिन्न कंज्यूमर इंटरनेट बिजनेसों की सफल मार्केट एंट्री के बाद आएगा, जिसने भारतीय स्टार्टअप में रिटेल निवेशकों के बीच काफी रुचि पैदा की है।

Image

फ्लिपकार्ट आईपीओ लॉन्च करेगी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लिपकार्ट लाएगी IPO
  • 12-15 महीनों में आएगा इश्यू
  • 36 अरब डॉलर है वैल्यू

Flipkart IPO: इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट की वैल्यू करीब 36 बिलियन डॉलर (3.04 लाख करोड़ रु) है। फ्लिपकार्ट बहुत जल्द पब्लिक होने की योजना बना रही है। यानी जल्द ही इसका आईपीओ आएगा और इसकी पब्लिक लिस्टिंग होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 12-15 महीनों में फ्लिपकार्ट का आईपीओ आ सकता है। इसका आईपीओ किसी न्यू-इकोनॉमी कंपनी का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। ये भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, जो दुनिया में इस समय तीसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें -

सिंगापुर से भारत में होगी रजिस्टर

वॉलमार्ट की ओनरशिप वाली इस कंपनी को सिंगापुर से भारत में अपना रजिस्ट्रेशन शिफ्ट करने के लिए इंटरनल मंजूरी मिल गई है, जिसे आईपीओ प्रोसेस के लिए आवश्यक माना जा रहा है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का टार्गेट अगले साल के अंत तक या 2026 की पहली तिमाही तक अपना आईपीओ लॉन्च करने की है।

न्यू-जेन कंपनी का IPO

फ्लिपकार्ट का आईपीओ 2025 में शेयर बाजार में एंट्री करने की योजना बना रही लगभग बारह न्यू-जेन कंपनियों के ग्रुप में से पहला होगा। यह जोमैटो, नाइका और स्विगी समेत विभिन्न कंज्यूमर इंटरनेट बिजनेसों की सफल मार्केट एंट्री के बाद आएगा, जिसने भारतीय स्टार्टअप में रिटेल निवेशकों के बीच काफी रुचि पैदा की है।

घाटे में है कंपनी

  • FY24 : 17907.3 करोड़ रु के ऑपरेटिंग रेवेन्यू पर 2358 करोड़ रु का घाटा
  • FY23 : 14825.4 करोड़ रु के ऑपरेटिंग रेवेन्यू पर 3998.7 करोड़ रु का घाटा
  • FY22 : 10476 करोड़ रु के ऑपरेटिंग रेवेन्यू पर 5460 करोड़ रु का घाटा
  • FY21 : 7841 करोड़ रु के ऑपरेटिंग रेवेन्यू पर 2444 करोड़ रु का घाटा

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article