बिजनेस

Flipkart UPI Services: फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की यूपीआई सर्विस, ग्राहकों को मिलेंगे सुपरकॉइन्स और कैशबैक जैसे बेनेफिट

Flipkart Launched UPI Services: फ्लिपकार्ट ने अपने 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए अपना यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) हैंडल लॉन्च किया। ग्राहकों को यूपीआई लॉन्च के बाद सुपरकॉइन्स, कैशबैक, ब्रांड वाउचर और माइलस्टोन के अलावा बहुत सारे बेनेफिट दिए जाएंगे।

Image

फ्लिपकार्ट ने UPI सेवाएँ लॉन्च कीं

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की यूपीआई सर्विस
  • ग्राहकों को मिलेंगे सुपरकॉइन्स और कैशबैक जैसे बेनेफिट
  • 50 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा फायदा

Flipkart launches its own UPI service: ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने रविवार को अपने 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों सहित सभी ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट को और बेहतर बनाने के लिए अपना यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) हैंडल लॉन्च किया। फ्लिपकार्ट यूपीआई के साथ ग्राहक अब फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस के अंदर और बाहर ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन के लिए अपना खुद का यूपीआई हैंडल बना सकते हैं। ग्राहकों के शानदार एक्सपीरियंस के लिए यूपीआई लॉन्च के बाद सुपरकॉइन्स, कैशबैक, ब्रांड वाउचर और माइलस्टोन के अलावा बहुत सारे बेनेफिट दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -

कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि फ्लिपकार्ट ऐप पर फ्लिपकार्ट यूपीआई का यूज किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस के भुगतान के लिए किया जा सकता है, जिसमें ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन, यूपीआई आईडी को स्कैन, पेमेंट, रिचार्ज और बिल पेमेंट शामिल है।

अपने पहले फेज में फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसमें ग्राहक फ्लिपकार्ट ऐप का उपयोग कर अपने डिजिटल लेनदेन के लिए @एफकेएक्सिस हैंडल के साथ यूपीआई के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

क्या है फ्लिपकार्ट का टार्गेट

फ्लिपकार्ट में फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धीरज अनेजा ने कहा है कि डायनामिक डिजिटल स्थिति को देखते हुए फ्लिपकार्ट यूपीआई की सुविधा और कॉस्ट इफेक्टिवनेस को सहजता से जोड़ेगा, जिसकी उम्मीद हमारे ग्राहक करते हैं।

फ्लिपकार्ट में, हम सुपरकॉइन्स, ब्रांड वाउचर और अन्य बेनेफिट की एक बड़ी रेंज के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पेमेंट ऑप्शनों की पेशकश कर ग्राहकों को बेस्ट कैटेगरी का अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

2023 में कितने हुए लेन-देन

कंपनी के अनुसार, टैगलाइन, 'इंडियाज़ मोस्ट रिवार्डिंग यूपीआई' के साथ, इस पेशकश का मकसद ग्राहकों को अपने इंटीग्रेटेड चेकआउट के जरिए एक सहज, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान एक्सपीरियंस और तत्काल रिफंड के बेनेफिट सहित कई अच्छे इंसेंटिव प्रदान करना है।

2023 में, यूपीआई ने 182.84 लाख करोड़ रुपए के 117 अरब से अधिक लेनदेन किए, जो बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर और फिनटेक कंपनियों की भागीदारी के साथ एक डायनामिक आउटलुक को दिखाता है।

स्केलेबल यूपीआई प्लेटफार्म

एक्सिस बैंक के चेयरमैन संजीव मोघे के अनुसार ग्राहक अब @एफकेएक्सिस हैंडल से यूपीआई के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फ्लिपकार्ट ऐप का उपयोग कर सभी फंड ट्रांसफर और चेकआउट भुगतान कर सकते हैं। यह सॉल्यूशन क्लाउड होस्ट किया गया है और इसलिए ग्राहकों के लिए सबसे स्थिर और स्केलेबल यूपीआई प्लेटफार्मों में से एक प्रदान करता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article